बढ़ते वजन और मोटापे को कम करने के लिए सुबह के समय करें ये काम, मोटापे से मिल सकता है छुटकारा
खराब और अस्वस्थ खानपान, अव्यवस्थित जीवन-शैली और कोई शारिरिक गतिविधि ना करने के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं।
अव्यवस्थित जीवन-शैली
मेटाबॉलिज्म को सही रखे
मेटाबॉलिज्म को सही रखने के लिए आपको सुबह उठकर एक से दो गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।
नींबू और शहद
आयुर्वेद के अनुसार पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। यह नुस्खा आपको पूरे दिन तरोंताजा और हाइड्रेटेड भी रखता है।
योग और व्यायाम
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह 20 से 30 मिनट तक योग और व्यायाम करना बहुत जरूरी है। हल्के-फुल्के व्यायाम शरीर में फुर्ती और ऊर्जा लाने में मदद करते हैं।
ठंडे पानी से नहाये
ठंडे पानी से नहाने से शरीर में जमा चर्बी Burn होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि ठंडा पानी शरीर में जमा चर्बी को सक्रिय करता है उसे दूर करने में मदद करता है।
सुबह की धूप
सूरज की पहली किरण विटामिन डी से भरपूर होती है। यह शरीर और दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन डी वजन कम करने में भी मदद करता है।